भारत पाक सेना के बीच गोलाबारी शुरू,पुंछ में पाक सेना ने दागे मोर्टार







पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए फिर अतंर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लघंन किया है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने पुंछ जिले में भारी गोलाबारी की है। पाकिस्तान सेना बड़ी संख्या में मोर्टार दाग रही है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हालाकिं अभी भी संघर्ष विराम जारी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने इस साल जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास 720 से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। संघर्ष विराम उल्लंघन की यह घटना पिछले सात साल में सबसे अधिक है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस साल अक्तूबर तक अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा के पास 724 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया है जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 449 थी।