पाकिस्तान को मिला नया शाहिद अफरीदी,दो ओवर में ही निपटा दी आधी से ज्यादा टीम





पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहचान एक बेहतरीन गेंदबाजों वाली टीम के रूप में रही है। वसीम अकरम,वकार युनुस और शोएब अख्तर औ शाहिद अफरीदी जैसे धुरांधर गेंदबाजों के आगे विश्व के बड़े से बड़े क्रिकेटर घुटने टेक देते थे। हालांकि ये गुजरे जमान की बात होग गई।

 वर्तमान में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वो ख्याति नहीं मिल पाई है जो उसे अतीत में मिली थी। लेकिन पाकिस्तान की धरती में प्रतिभाओं की अभी भी कमी नहीं है। 17 साल की उम्र में पाकिस्तान को एक और शाहिद अफरीदी मिल गया है। इस क्रिकेटर का नाम काफी हद तक शाहिद अफरीदी से मिलता-जुलता है। केवल नाम ही नहीं बल्कि अंदाज भी मिलता है। आइए जानते हैं इस क्रिकेटर के बारे में...


पाक को मिला नया अफरीदी



जिस पाकिस्तानी क्रिकेटर की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है शाहीन शाह अफरीदी। 17 वर्षीय ये क्रिकेट पाकिस्तान सुपर लीग में रोजाना नए कीर्तिमान रचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। तो वहीं विरोधियों के नाक में दम कर रखा है। शाहिद अफरीदी और इनमें अंतर ये है कि अफरीदी स्पिन गेंदबाज थे और ये तेज गेंदबाज है।

शाहीन के आगे ढेर हुए सुल्तान



पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान और लाहौर कंलदर्स के बीच हुए अहम मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी का कहर देखने को मिला। मुल्तान की टीम में कुमार संगकारा,शोएब मलिक,कीरन पोलार्ड,अहमद शहजाद जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल थे।

मुल्तान की टीम ने शानदार शुरूआत की। 8.1 ओवर की पहली गेंद पर सुनील नरेन ने संगकारा को आउट कर दिया। इसके बाद मुल्तान के बाकी के बचे नौ विकेट केवल 53 रन ही बना पाए। इसके पीछे की वजह  शाहीन शाह अफरीदी हैं। शाहीन शाह ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 कुल 4 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम कर लिया।


16 वें ओवर बरपाया कहर


शाहीन शाह ने 16 ओवर में सबसे ज्यादा अपना कहर बरपाया । शाहीन ने सोहवें ओवर में महज 2 रन देते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट को पवेलियन भेज दिया। शोएब मलिक,आर वाइटली और अंतिम गेंद पर सैफ बदर का पवेलियन का रास्ता नापना पड़ा। वहीं पारी के अंतिम ओवर में शाहीन ने जुनैद खान और मोहम्मद इरफान को आउट कर अपने नाम किया।

अफरीदी ने दी बधाई



शाहीन के इस उम्दा प्रदर्शन पर सभी बधाई दे रहे हैं। खुद पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर शाहीन को शुभकामनाएं दी हैं।शाहिद अफरीदी ने ट्वीट में लिखा, 'शाबाश शाहीन शाह अफरीदी, चैंपियन बनने की राह पर। लाहौर कलंदर्स के लिए थोड़ी खुशी। उनके लिए बेहद खुश हूं।

Comments