इस दिग्गज बल्लेबाज ने बढ़ा दी नीता अंबानी की चिंता,अपने ही फैसले पर हो रहा पछतावा




आगामी सात अप्रैल से आईपीएल का 11 वां सीजन शुरू हो जाएगा। दुनिया भर के क्रिकेटर एक बार फिर अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि सभी की नजरें पिछला आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस पर टिकी हुई हैं। तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुबई इंडियंस  क्या इस आईपीएल में भी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाएंगी।

इन्हीं सब सवालों के बीच मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी की चिंता भी बढ़ गई है। इस चिंता की वजह एक दिग्गज बल्लेबाज है। जिसकी रणनीति और बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के खिताब अपने नाम किए थे। आइए जानते हैं नीता अंबानी की चिंता और इस बल्लेबाज के बारे में...

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा





जी हां,हम जिस दिग्गज बल्लेबाज की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मु्ंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा के दम पर ही मुंबई इंडियंस जीत का दंभ भरती हैं। ऐसे में खराब फॉर्म में जूझ रहे रोहित शर्मा को लेकर टीम फ्रेचाइजी की चिंता लाजमी है।

रोहित शर्मा ने पिछले कई मैचों में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कई बार उनके खराब शॉर्ट सेलेक्शन को लेकर यह लगता ही नहीं है कि वो रोहित शर्मा है। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की पिछली कुछ पारियों के बारे में।

जोहांसबर्ग में रोहित शर्मा का प्रदर्शन


18 फरवरी 2018 को जोहांसबर्ग में खेले गए भारत बनाम द.अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच भी रोहित शर्मा बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में 233.33 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाकर जूनियर डाला की गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस चले गए। इस दौरान रोहित शर्मा ने 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

सेंचुरियन में प्रदर्शन




21 फरवरी 2018 को भारत और द.अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला गया। वनडे और टेस्ट सीरीज में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मैं भी उसे जारी रखा। केपटाउन में हुए दूसरे मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही शून्य के स्कोर पर जूनियर डाला की गेंद पर आउट हो गए।


केपटाउन में प्रदर्शन




भारत - द.अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी 2018 को केपटाउन में खेला गया था। सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थी। टीम की कप्तानी भी रोहित शर्मा के हाथों में थी। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 8 गेंदों का सामना किया और 137.50 की औसत से दो चौकों की मदद  से 11 रन बनाकर एक बार फिर जूनियर डाला की गेंद पर आउट होकर वापस चले गए। हालांकि भारत यह मुकाबला सात रन से जीत गया था।


निदहास ट्रॉफी में प्रदर्शन 


मौजूदा समय में भारतीय टीम श्रीलंका-बांग्लादेश के साथ निदहास ट्रॉफी खेल रही है। भारत ने अभी तक तीन मुकाबले खेले जिसमें उसे दो में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। 6 मार्च को भारत बनाम श्रीलंका निदहास ट्रॉफी का पहला मैच कोलंबो स्थित प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है।

 इस मैच भी टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना पूरा रवैया अपनाए हुए थे। चार गेंदों का सामना करने के बाद रोहित शर्मा को बिना खाता खोले चमीरा की गेंद पर वापस पवेलियन जाना पड़ा। लिहाजा इस मैच में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।





8 मार्च को निदहास ट्रॉफी का दूसरा मैच भारत बनाम बांग्लादेश कोलंबो में ही आयोजित हुआ। इस मैच में रोहित शर्मा ने 13 गेंदों का सामना किया। जिसमें इन्होंने 130.76 की औसत से 17 रन बनाए और तीन चौके भी जड़े। हालांकि मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद का वो शिकार हो गए। हालांकि 8 गेंद शेष रहते हुए भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

भारत ने निदहास ट्रॉफी में अपना तीसरा मुकाबला 12 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 9 गेंदें शेष रहते हुए 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने पिछली सभी पारियों की तरह इस पारी में काफी निराश किया।


इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने सात गेंदों का सामना किया,जिसमें उन्होंने 157.14 की स्ट्राइक रेट से 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले छह टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा दो बार 11 और दो बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। खास बात ये रही कि तीन बार वो जूनियर डाला का शिकार भी हुए

निश्चित तौर पर रोहित शर्मा के इस निराशा जनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और टीम फ्रेंजाइजी की चिंता बढ़ी होगी। दोस्तों आपको क्या लगता है आईपीएल में रोहित शर्मा अपने फॉर्म में वापस आ पाएंगे। कमेंट्स करें।



Comments