ये हैं आईपीएल के पांच सबसे खतरनाक कैच और सांंसे थमा देने वाले कैच






क्रिकेट का खेल संभावनाओं से भरा ऐसा खेल हैं इसमें कब क्या और कैसे हो चाहे इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है। आईपीएल जैसे फटाफट क्रिकेट में हर गेंद के साथ मैच का भी रूख पलटता रहता है। पिछले दस सीजन से आईपीएल ने दुनिया भरके क्रिकेट फैंस को तमाम यादें दी हैं। कुछ गेंदबाजी से जुड़ी हैं तो कुछ बल्लेबाजी से। लेकिन आज हम आपकों कुछ ऐसे फील्डर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे शानदार और सांसे थमा देने वाले कैच पकड़े। आइए जानते हैं आईपीएल के सबसे उम्दा पांच कैचों के बारे में...

डिविलियर्स का कैच




क्रिकेट में सबसे मुश्किल कैच उसे कहते हैं जो पीछे की तरफ भाग कर लिया जाए। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के धुरांधर बल्लेबाज ने इस काम को भी बढ़ी बखूबी से अंजाम देते हुए आईपीएल के शानदार कैचों में से एक को लपक कर यह कीर्तिमान रच दिया।

बता दें पुणे को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी । तभी रिचर्डसन की गेंद पर मुरूगन आश्विन ने लॉंग ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेल दिया। 30 गज के घेरे में खड़े डीविलियर्स ने पीछे की ओर भागकर बड़ी ही सफाई से इस कैच को पकड़ कर सभी को हैरत में डाल दिया।


 ग्लैन मैक्सवेल 




कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते हुए गौतम गंभीर एक और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तभी लेग ऑफ की तरफ एक शानदार शॉट खेला। शॉट को देखकर गंभीर को भी यहीं लग रहा था कि वो सीधे सीमा रेखा के बाहर जाएंगे। लेकिन इसी बीच सुपरमैन की तरह उड़ते हुए मैक्सवेल ने गंभीर का शानदार कैच मिड विकेट लपक लिया। इस कैच के बावजूद भी पंजाब को कोलकाता के हाथ हार का सामना करना पड़ा।

सुरेश रैना





2017 आईपीएल के सबसे शानदार कैचों में से एक सुरेश रैना ने लिया जिन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का स्लिप में कैच लपकर वापस पवेलियन भेजा। हालांकि जिस दौरान एज लगकर रहाणे के बल्ले से गेंद रैना की तरफ आई उस दौरान वो पूरी तरह से तैयार नहीं थे।

तब रैना ने अचानक बाएं हाथ से कैच लेकर सबको चौंका दिया। बल्लेबाज रहाणे को भी खुद इसका यकीन नहीं हुआ कि उनका रैना ने उनका कैच पकड़ लिया है।



वॉटसन ने पकड़ा शानदार कैच




आईपीएल के 9 वें सीजन में बैंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए एक अहम मुकाबले में वॉटसन ने एक अविश्वासनीय कोच को लपका था। बेंगलुरू के 192 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज श्रेयश अय्यर टीम को जीत दिलाने के लिए आक्रमक रूप आख्तियार किए हुए थे।

तभी श्रेयश ने शानदार शॉट खेला। शॉट के पीछे भागते हुए वॉटसन ने बाउंड्री से ठीक पहले कैच को लपक लिया। वॉटसन के कैच को देखने के बाद सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली थी।

जब रसेल ने लपका अविश्वासनीय कैच





आईपीएल में सबसे शानदार कैच का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। मॉर्नी पॉर्कल की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज नमन ओझा ने गेंदबाज से सिर के ऊपर से स्टेट सीधे स्टेट की ओर गेंद हवा में खेल दिया था। सभी को लग रहा था कि गेंद सीधे सीमा रेखा के पार जाएगी। लेकिन तभी आंद्रे रसेल ने सिर्फ अपने बाएं से उछलकर गेंद को कैच कर लिया था।

तभी रसेल बैलेंस नहीं बना पाए और सीमा के पार चले गए थे,हालांकि इससे पहले वो गेंद को सीमा के अंदर फेंक चुके थे जिसें पीयूष चावला ने चतुराई के साथ लपक लिया था। यह मुकाबला 17 अप्रैल को केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।




Comments